J&K Assembly में ये क्या हुआ और क्यों हुआ ? | Omar Abdullah | JKNC | Daily Dose | The News Canvas
जम्मू-कश्मीर की सियासत में 'स्टेटहुड' का बुखार चरम पर है! हाल ही में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा विधानसभा में पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करने का प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद सदन अखाड़े में तब्दील हो गया। भाजपा के विरोध, कागज़ फाड़ने के ड्रामे और मार्शलों द्वारा विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाने के बाद राजनीति का पारा सातवें आसमान पर है। एक तरफ श्रीनगर में विधानसभा का यह 'मार्शल आर्ट' शो चर्चा में है, तो वहीं दूसरी तरफ 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाली INDIA गठबंधन की संभावित बैठक में यह मुद्दा छाने को तैयार है। देखिए इस पैकेज में जम्मू-कश्मीर की कागज फाड़ू और तीखे पंच वाली पूरी सियासी कहानी!
