जयपुर में JDA की कार्रवाई पर बवाल | न्यू सांगानेर रोड चौड़ीकरण का भारी विरोध | Bulldozer | Daily Dose | TNC |
जयपुर में न्यू सांगानेर रोड को 160 फीट चौड़ा करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) की डिमार्केशन कार्रवाई के खिलाफ स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पीढ़ियों पुरानी दुकानें और मकान टूटने की आशंका के चलते बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। वहीं, बीते दिनों महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध भी जताया, जिससे माहौल तनावपूर्ण होता दिखा। इस दौरान लोगों ने JDA प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
