अगर आप महिला हैं और Delhi में रहती हैं, तो ये वीडियो Miss मत करिएगा | Supreme Court | Delhi Police | Daily Dose | TNC |
दिल्ली-NCR में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने कहा कि अपराधियों के मन में कानून का डर होना चाहिए और पुलिस को सिर्फ घटना के बाद कार्रवाई नहीं, बल्कि अपराध को रोकने की व्यवस्था बनानी होगी। लगातार निगरानी, संवेदनशील इलाकों की पहचान, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की जवाबदेही पर कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की। सवाल सिर्फ CCTV लगाने का नहीं, बल्कि उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग का है। आखिर राजधानी में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं ? क्या पुलिस अपराधियों में वह डर पैदा कर पा रही है, जिसकी सुप्रीम कोर्ट बात कर रहा है ? देखिए, आज का डेली डोज।
