JET 2026 Counselling में देरी: Seat Matrix और NOC में अटका Admission, 35 हजार अभ्यर्थियों का इंतजार | TNC |
परीक्षा दी, रिजल्ट भी आया… लेकिन दाखिले का इंतजार कब खत्म होगा? राजस्थान में JET, Pre-PG और Ph.D. प्रवेश परीक्षा-2026 की काउंसलिंग में देरी से करीब 35 हजार अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ रही है। 27 जून को हुई परीक्षा के तीन महीने से अधिक समय बाद भी प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। सीट मैट्रिक्स और जरूरी एनओसी लंबित होने को इसकी वजह बताया जा रहा है। शैक्षणिक सत्र प्रभावित होने और दूसरे संस्थानों में प्रवेश प्रक्रियाएं आगे बढ़ने से विद्यार्थी असमंजस में हैं। मांग है कि आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराकर काउंसलिंग का स्पष्ट कार्यक्रम जारी किया जाए। क्या आप भी काउंसलिंग का इंतजार कर रहे हैं? कमेंट में अपनी बात बताएं।
