उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें | 21 October 2026 | Uttarakhand Breaking News | The News Canvas
उत्तराखंड की आज की 5 बड़ी खबरों के साथ देखिए Uttarakhand News Bulletin। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पुलिस विभाग में 1600 पदों पर भर्ती की घोषणा, मदरसों की साप्ताहिक छुट्टी के नियमों में बदलाव, कांग्रेस की न्याय यात्रा, हरिद्वार में गंगनहर बंद होने से गंगा स्नान पर असर और पिथौरागढ़ समेत कई जिलों में बंद सड़कों की पूरी जानकारी।
आज की 5 बड़ी खबरें:
उत्तराखंड पुलिस भर्ती: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग में 1600 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने और थानों का बजट 4 करोड़ से बढ़ाकर 8 करोड़ रुपये करने की घोषणा की।
मदरसों में छुट्टी के नियम बदले: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की साप्ताहिक छुट्टी खत्म करने और सामान्य विद्यालयों जैसे नियम लागू करने की तैयारी।
कांग्रेस की न्याय यात्रा: उत्तराखंड कांग्रेस 22 अक्टूबर से न्याय यात्रा शुरू करेगी। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर 27 अक्टूबर को विधानसभा घेराव की योजना।
हरिद्वार में गंगनहर बंद: वार्षिक मरम्मत के चलते ऊपरी गंगनहर करीब 18 दिनों के लिए बंद। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान, व्यापार और किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका।
उत्तराखंड में आठ सड़कें बंद: मानसून की विदाई के बाद भी पिथौरागढ़ में पांच और अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग व बागेश्वर में एक-एक सड़क बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी।
देहरादून, हरिद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर समेत पूरे उत्तराखंड की राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरों के लिए The News Canvas से जुड़े रहें।
