Rajasthan Panchayat Chunav 2026 Live Updates: राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। इस चरण में कुल 85.07 लाख मतदाता 2,081 सदस्यों के चुनाव के लिए मैदान में उतरे 6,926 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। चुनाव परिणाम 20 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। प्रदेश में पंचायत चुनाव चार चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दो चरणों के लिए उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो चुकी है, जबकि तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया फिलहाल जारी है।
राजस्थान पंचायत चुनाव: पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान जारी
Rajasthan Panchayat Samiti & Zila Parishad Election 2026 Live Updates: पंचायत चुनाव के पहले चरण में 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए आज सुबह 7 बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।

