पीएम मोदी की तस्वीर पर काला जादू? | नींबू-नारियल से मऊ में मचा हड़कंप! | PM Modi News | TNC
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के आसपास नींबू, नारियल, सिंदूर और लाल धागे मिलने का मामला सामने आया है। दोहरीघाट में सरयू नदी किनारे मुक्तिधाम के पास मिले इस सामान को लेकर सोशल मीडिया पर तंत्र-मंत्र के दावे किए जा रहे हैं। आखिर तस्वीर वहां किसने रखी और इसके पीछे क्या मकसद था? पुलिस जांच से क्या सामने आएगा? इस रिपोर्ट में समझिए पूरा मामला। तंत्र-मंत्र के दावों की पुष्टि नहीं हुई है और ऐसी चीजों से किसी व्यक्ति को नुकसान पहुंचाने का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
