इजरायल में सत्ता का महासंग्राम! चीन के मेगा डैम से खतरा? | World Top 5 News || TNC
इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सत्ता का फैसला करने के लिए मतदान जारी है। पूर्व सेना प्रमुख गादी आइजेनकोट की चुनौती और 7 अक्टूबर 2023 के हमास हमले की जवाबदेही इस चुनाव के बड़े मुद्दे बने हुए हैं। वहीं भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील अंतिम चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड में व्यापार समझौते को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
दूसरी ओर रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की पहल से ओलेश्की में मानवीय सहायता के लिए स्थानीय संघर्षविराम पर सहमति बनी है। संयुक्त अरब अमीरात के समुद्री तटों तक पहुंचे तेल रिसाव से पर्यावरण और समुद्री जीवों पर खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा चीन में ब्रह्मपुत्र नदी के बढ़ते जलप्रवाह और विशाल बांध परियोजना को लेकर वैज्ञानिकों की चेतावनी ने भारत और बांग्लादेश के लिए भी चिंता बढ़ाई है।
आज के इस अंतरराष्ट्रीय न्यूज़ बुलेटिन में इज़रायल चुनाव, भारत-अमेरिका ट्रेड डील, रूस-यूक्रेन संघर्षविराम, यूएई तेल रिसाव और चीन के ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से जुड़ी पांच प्रमुख खबरों का पूरा विश्लेषण।
