UP Bulletin | आजम खान फिर जेल, राहुल गांधी की रैली, योगी का नेहरू पर हमला | 1 Nov 2026
UP Afternoon Bulletin में देखिए आज 1 नवंबर 2026 की उत्तर प्रदेश और देश की 5 बड़ी खबरें। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। रामपुर जेल से रिहाई के तुरंत बाद ED ने उन्हें गिरफ्तार किया था। वहीं, 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक दांव, पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी और चौधरी नीरपाल सिंह की समाजवादी पार्टी में वापसी की तैयारी। दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली में राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेताओं का प्रदर्शन। SIR और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चौरीचौरा कांड का जिक्र करते हुए कांग्रेस और जवाहरलाल नेहरू पर निशाना साधा। वहीं, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान से नई बहस शुरू हुई। लखनऊ, रामपुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, बरेली और दिल्ली समेत राजनीति, प्रशासन और देश की प्रमुख खबरों के लिए देखते रहिए THE NEWS CANVAS।
