Jaipur में श्रीकृष्ण रथ यात्रा का भव्य समापन! भक्ति और सनातन संस्कृति का संगम | Rajasthan News | TNC |
श्रीकृष्ण की भक्ति के रंग में रंगा जयपुर! चारों धामों की श्रीकृष्ण रथ यात्रा का कांस्टीट्यूशन क्लब में भव्य समापन हुआ। आचार्य राजेश्वर के नेतृत्व में आयोजित समारोह में विधायक बालमुकुंद आचार्य और गोपाल शर्मा शामिल हुए। भक्त कवि डॉ. कैलाश परवाल ‘सरल’ के महाकाव्य ‘श्रीकृष्णम्’ के संगीतमय पाठ ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। समारोह में श्रीमद्भगवद्गीता के आदर्शों और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संदेश गूंजा।
