UP News: सपा पर योगी का हमला, आजम खां पर ED का शिकंजा, अखिलेश का पलटवार! | UP की 5 बड़ी खबरें
Uttar Pradesh News Today | 2 November 2026 | UP की 5 बड़ी खबरें | The News Canvas उत्तर प्रदेश की राजनीति, प्रशासन और शिक्षा जगत से जुड़ी आज की पांच बड़ी खबरें एक साथ। गोंडा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए उसे उत्तर प्रदेश के लिए श्राप बताया। उन्होंने 1990 में अयोध्या के कारसेवकों पर हुई गोलीबारी का मुद्दा भी उठाया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े जमीन विवाद और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की कार्रवाई चर्चा में है। वहीं आजम खां की दोबारा गिरफ्तारी को लेकर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर अन्यायपूर्ण व्यवहार का आरोप लगाया। बरेली में 3 नवंबर को भाजपा की बड़ी पदयात्रा प्रस्तावित है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शामिल होंगे। उधर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी यानी AMU में छात्रसंघ चुनाव से पहले फरहान जुबैरी समेत 12 प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने पर हंगामा हुआ है। लखनऊ, गोंडा, रामपुर, बरेली और अलीगढ़ समेत उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों के लिए देखें The News Canvas का UP News Bulletin।
