जयपुर के गौमय दीपक जाएंगे Mauritius! 25 लाख Diyas का लक्ष्य | Diwali Special | TNC |
जयपुर की मिट्टी की खुशबू और महिलाओं के हुनर से सजी दिवाली अब सात समंदर पार पहुंचने की तैयारी में है! सनराइज ऑर्गेनिक पार्क और अखिल भारतीय गोसेवा सहयोग परिषद की पहल से गाय के गोबर से गौमय दीपक बनाए जा रहे हैं। इस साल 25 लाख दीपक तैयार करने का लक्ष्य है, जिन्हें देश के विभिन्न राज्यों के साथ मॉरीशस भेजने की भी तैयारी है। महज पांच रुपये के ये दीपक जयपुर, चाकसू, टोंक, चौमूं और अजमेर सहित कई क्षेत्रों की महिलाओं के लिए रोजगार का अवसर बन रहे हैं। इस दिवाली रोशनी के साथ स्वदेशी उत्पादों और महिलाओं के हुनर को भी अपनाएं!
