राजस्थान बुलेटिन: 5 बड़ी खबरें | जसवंत यादव का निधन, जयपुर में ड्रोन शो, बीकानेर में रेल हादसा | TNC |
राजस्थान बुलेटिन में प्रदेश की पांच प्रमुख खबरें। बहरोड़ विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव के निधन से शोक की लहर। जयपुर के अमर जवान ज्योति पर 500 ड्रोन ने आसमान में उकेरीं आकर्षक आकृतियां। कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने लोगों से मिलकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत नेताओं ने महालक्ष्मी पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। वहीं, बीकानेर के घड़सीसर रेलवे अंडरब्रिज के पास ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की जान चली गई।
