उत्तराखंड बुलेटिन: दिवाली पर धामी का संदेश, हरिद्वार से बद्रीनाथ तक 5 बड़ी खबरें | TNC |
उत्तराखंड बुलेटिन में प्रदेश की पांच बड़ी खबरें। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और देहरादून में गढ़वाल रेजिमेंट के जवानों के साथ दीपावली मिलन समारोह में हिस्सा लिया। हरिद्वार में 18 दिन बाद गंगा बंदी समाप्त होने से हरकी पैड़ी समेत घाटों पर जलधारा लौटने लगी है। बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर फिर आग लगने से वन विभाग की चिंता बढ़ी है। चारधाम यात्रा में 64 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं। वहीं, 9 नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के लिए तैयारियां जारी हैं। मुख्यमंत्री ने 26 वर्षों में प्रदेश की अर्थव्यवस्था 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना बढ़ने का दावा किया है।
