गाजियाबाद पुलिस चौकी में धमाका! | योगी राज में किसने दी चुनौती? 'गाजी 2' की धमकी, ATS जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिवाली के बीच पुलिस चौकी में हुए जोरदार धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। 6 नवंबर 2026 की रात इंदिरापुरम थाना क्षेत्र की वसुंधरा पुलिस चौकी में हुए धमाके से खिड़कियों के शीशे टूट गए, दीवार में दरार आ गई और एक डिलीवरी कर्मचारी घायल हो गया।
इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर 'गाजी 2' नाम के अकाउंट से तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान के नाम पर धमाके की जिम्मेदारी लेने का दावा सामने आया है। हालांकि पुलिस ने इस दावे की पुष्टि नहीं की है।
उत्तर प्रदेश ATS, बम निरोधक दस्ता और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रहे हैं। शुरुआती जांच में घटनास्थल से विस्फोटक सामग्री या बारूद के अवशेष नहीं मिलने की बात सामने आई है।
आखिर पुलिस चौकी में धमाका पटाखे या AC की खराबी से हुआ या इसके पीछे कोई साजिश है? कौन है 'गाजी 2'? क्या फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुलेगा बड़ा राज?
देखिए The News Canvas की इस रिपोर्ट में पूरे घटनाक्रम और अब तक सामने आई जानकारी का विश्लेषण।
