UP की 5 बड़ी खबरें: शमी का संन्यास, अयोध्या में रिकॉर्ड और PCS अफसर की सियासी एंट्री! | TNC |
उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरों में आज अयोध्या दीपोत्सव, मोहम्मद शमी के संन्यास, PCS अधिकारी अनुपम सरोज के VRS, आगरा के विकास बजट और GST विभाग के पुनर्गठन से जुड़े अहम अपडेट शामिल हैं। अयोध्या में दसवें दीपोत्सव पर सरयू के 56 घाटों को 30 लाख से अधिक दीयों से रोशन करने की तैयारी है। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होंगे। वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 64 टेस्ट में 229 विकेट लेने के बाद टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दूसरी ओर PCS अधिकारी अनुपम सरोज का VRS मंजूर होने के बाद सिधौली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हैं। आगरा नगर निगम ने विकास कार्यों के लिए 88 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश राज्य कर विभाग में 156 अतिरिक्त अधिकारी पद और पांच नए संभाग बनाने का प्रस्ताव सामने आया है।
देखिए The News Canvas का Uttar Pradesh News Bulletin।
