उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें: अमित शाह को चुनौती, अंकिता केस में नया मोड़! | Uttarakhand News | TNC |
उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरों में आज सियासत, विकास योजनाओं, अंकिता भंडारी मामले और उत्तरकाशी के दर्दनाक हादसे से जुड़े अहम अपडेट शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जुमे की छुट्टी और भ्रष्टाचार संबंधी आरोपों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने चुनौती देते हुए कहा कि सबूत मिलने पर वह राजनीति छोड़ देंगे। वहीं अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धनतेरस पर उत्तराखंड को 1475.31 करोड़ रुपये की 62 विकास योजनाओं की सौगात दी। देहरादून में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान सांसद बांसुरी स्वराज ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। दूसरी ओर हरिद्वार में जेल से रिहा अभिनेत्री उर्मिला सनावर को यूकेडी डेमोक्रेटिक का समर्थन मिला और पार्टी ने चुनाव लड़ने पर टिकट देने की पेशकश की। वहीं उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी में इनोवा कार गिरने से चार लोगों की जान चली गई, जबकि दो लापता महिलाओं की तलाश जारी है। उत्तराखंड की राजनीति, विकास और महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पांच बड़ी खबरें देखिए The News Canvas के Uttarakhand News Bulletin में।
