Bihar Chhath Puja 2026: 40 श्रद्धालुओं पर कुत्ते का हमला! अस्पताल में Anti-Rabies Vaccine खत्म? |
बिहार में छठ महापर्व की आस्था के बीच बख्तियारपुर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गंगा स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया, जिसमें 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां Anti-Rabies Vaccine का स्टॉक खत्म होने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार और टिटनेस के इंजेक्शन दिए, जबकि रेबीज से बचाव की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की जानकारी मिली। अब सवाल उठ रहे हैं कि छठ पूजा जैसे बड़े पर्व से पहले अस्पतालों में जरूरी दवाओं की व्यवस्था क्यों नहीं की गई? क्या श्रद्धालुओं की सुरक्षा सिर्फ सरकारी दावों तक सीमित है? देखिए THE NEWS CANVAS की खास रिपोर्ट और बताइए कि इस लापरवाही की जिम्मेदारी किसकी होनी चाहिए?
