Uttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें | धामी की घोषणाएं, मौसम और ट्रेन अपडेट | TNC |
उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें: गौचर मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य सुविधाओं और हवाई सेवा को लेकर अहम बातें कहीं। प्रवासी उत्तराखंडियों से पैतृक गांवों के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। मसूरी के शिव प्रसाद चमोली को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। वहीं, कोहरे के चलते दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच उपासना एक्सप्रेस के 52 फेरे रद्द करने का फैसला लिया गया है।
