Jaipur Jal Mahal: दिवाली के बाद जलमहल पर जले पड़े डस्टबिन! स्वच्छता के दावों की खुली पोल? | Jaipur News | TNC |
जयपुर के ऐतिहासिक जलमहल पर दिवाली के कई दिन बाद भी जले और क्षतिग्रस्त डस्टबिन नहीं बदले गए हैं। THE NEWS CANVAS की ग्राउंड रिपोर्ट में पर्यटन स्थल पर सफाई और बुनियादी सुविधाओं की देखरेख को लेकर सवाल सामने आए। स्थानीय लोगों ने जलमहल जैसे महत्वपूर्ण स्थान पर नियमित सफाई और क्षतिग्रस्त कचरा पात्रों को बदलने की जरूरत जताई। पर्यटकों की आवाजाही वाले इस इलाके में हालात कब सुधरेंगे और नगर निगम कब कार्रवाई करेगा?
