UP News: उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरें | योगी की घोषणाएं, वकीलों का प्रदर्शन | TNC |
उत्तर प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मेरठ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैनिकों और उनके परिवारों के लिए वीरता पुरस्कार राशि दोगुनी करने समेत कई घोषणाएं कीं और अग्निवीरों के लिए 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का जिक्र किया। लखनऊ में वकीलों ने सुरक्षा कानून की मांग को लेकर विधानसभा मार्च निकाला, इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की हुई। एटा में किसान दंपती ने खेत में मिट्टी में दबी मिली नवजात बच्ची को बचाकर इलाज कराया और उसके पालन-पोषण का संकल्प लिया। गुजरात के एकता नगर में भारत पर्व के दौरान यूपी के ओडीओपी उत्पाद और पारंपरिक व्यंजन आकर्षण बने। वहीं, आगरा के ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर आतंकी हमले से निपटने की तैयारियां परखने के लिए मॉक ड्रिल की गई।
