राजस्थान के सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कुचामन सिटी के राजकीय अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन के बाद सात बुजुर्ग मरीजों की आंखों में गंभीर Infection फैल गया। पांच मरीजों को जयपुर के SMS अस्पताल और दो को अजमेर रेफर किया गया है। विशेषज्ञों की टीम संक्रमण के कारणों की जांच कर रही है। इससे पहले सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौतों के मामले सामने आए थे। आखिर मुफ्त इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी और आंखों की रोशनी से खिलवाड़ कब रुकेगा? देखिए The News Canvas की यह विशेष रिपोर्ट।




