करण जौहर का शो स्क्रिप्टेड? | शनाया कपूर की वायरल तस्वीर से मचा बवाल! | TNC
करण जौहर का मशहूर चैट शो 'कॉफी विद करण' एक बार फिर विवादों में है। शो के नौवें सीजन में अभिनेत्री शनाया कपूर की एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। क्या Koffee With Karan का लोकप्रिय Rapid Fire Round पहले से स्क्रिप्टेड होता है?
दरअसल, शनाया कपूर की मेकअप रूम से सामने आई एक तस्वीर में वैनिटी टेबल पर रखे कागज पर 'RAPID FIRE: SHANAYA KAPOOR' लिखा दिखाई दे रहा है। इसके बाद Reddit समेत सोशल मीडिया पर यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या सेलिब्रिटीज को शो के सवाल पहले ही बता दिए जाते हैं?
कुछ यूजर्स ने शो के स्क्रिप्टेड होने की आशंका जताई है, जबकि कई लोगों का मानना है कि शूटिंग से पहले कलाकारों को ब्रीफ करना सामान्य प्रक्रिया है। हालांकि, वायरल तस्वीर से यह साबित नहीं होता कि सितारों के जवाब पहले से लिखे गए थे।
इस पूरे विवाद में करण जौहर, शनाया कपूर, अनन्या पांडे और अनन्या बिरला से जुड़ी चर्चाओं के साथ जानिए कि आखिर वायरल फोटो की वजह से 'कॉफी विद करण' के Rapid Fire Round पर सवाल क्यों उठ रहे हैं।
क्या आपको लगता है कि Koffee With Karan का Rapid Fire पहले से तैयार होता है? अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर बताइए।
