Rajasthan में Medical Officer भर्ती के पद बढ़ाने की मांग, BJP कार्यालय के बाहर Doctors का प्रदर्शन | TNC |
जयपुर में युवा चिकित्सकों ने मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर BJP प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चिकित्सकों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर भर्ती बढ़ाने की मांग रखी। उन्हें विभाग से चर्चा का आश्वासन मिला। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदेश में मेडिकल ऑफिसर के पद खाली हैं और भर्ती बढ़ाई जानी चाहिए। मांग पूरी नहीं होने पर चिकित्सकों ने प्रदेशभर में आंदोलन की चेतावनी दी।
