Rajasthan Bulletien | 10 बड़ी खबरें | अलवर पुलिस की कार्रवाई, गहलोत के आरोप और मौसम अपडेट | TNC |
राजस्थान की आज की 10 बड़ी खबरों में देखिए—गुढ़ा बैरसल और पदमपुर में नए सरपंचों ने संभाला पदभार, अलवर की जुड़वा बहनों की पेंटिंग जापान की पत्रिकाओं के कवर पर प्रकाशित हुई, NHM की टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा शुरू की और विजयनगर में नगर कीर्तन निकला। अलवर पुलिस ने 33 लाख रुपये के 118 मोबाइल बरामद किए। पंचायत चुनाव के बाद अशोक गहलोत ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग के आरोप लगाए। इसके अलावा राजस्थान में बढ़ती ठंड, जोधपुर में पुलिस की कार्रवाई और जयपुर में कांग्रेस के प्रस्तावित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर की खबर भी देखिए।
