जब भूखी-प्यासी गायें खुद कलेक्ट्रेट पहुंचीं, तब जागा सिस्टम | Sirohi Cow Protest | Rajasthan | TNC
राजस्थान के सिरोही जिले में चारे और पानी की गंभीर किल्लत को लेकर पशुपालकों का गुस्सा फूट पड़ा। विभिन्न गांवों के पशुपालक करीब 800 गायों के साथ जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे और प्रदर्शन किया। पशुपालकों का कहना है कि क्षेत्र में सूखे जैसे हालात हैं, जिससे हजारों गोवंश भूख-प्यास से जूझ रहे हैं। उन्होंने जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और चारे-पानी की तत्काल व्यवस्था करने की मांग की। उपखंड अधिकारी से वार्ता विफल रहने के बाद जिला कलेक्टर रोहिताश सिंह तोमर खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुर्सी के बजाय जमीन पर बैठकर पशुपालकों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। बड़ा सवाल — पशुपालकों को कब मिलेगा समाधान ?
