स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों को मिलने वाले लड्डू इस बार दो अलग विवादों में घिर गए। इंदौर के एक स्कूल में बांटे गए लड्डुओं में कथित रूप से कीड़े मिलने के बाद दो बच्चों ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद खाद्य विभाग ने नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं झांसी में बच्चों के लिए आए 76 किलो लड्डू कथित तौर पर गायब होने का आरोप लगा। एक शिक्षक ने प्रधान पक्ष पर मिठाई परिचितों में बांटने का आरोप लगाया। कहीं गुणवत्ता पर सवाल, तो कहीं वितरण पर—देखिए लड्डुओं की इस अजब ‘आजादी’ की पूरी कहानी।




