राजधानी जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 4 से 6 दिसंबर 2026 तक वैचारिक और सांस्कृतिक महाकुंभ ‘लोकमंथन 2026’ आयोजित होगा। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “हम भारत के लोग” रखी गई है। प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे. नंदकुमार और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि इसमें देश-विदेश के विचारक, लेखक, लोक कलाकार, कवि, शिल्पकार और नवप्रवर्तक हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू हो गए हैं।




