भगवान पार्श्वनाथ के पावन निर्वाणोत्सव पर ‘अहसास—दिल से’ का यह विशेष एपिसोड क्षमा, अहिंसा, वाणी के संयम और आत्म-कल्याण को समर्पित है। रोशनी के साथ इस आध्यात्मिक सफर में जानिए जयपुर के ख्वास जी का रास्ता स्थित पार्श्वनाथ धाम का अहसास, चंदन के पेड़ और कुल्हाड़ी की प्रेरक कहानी, क्षमा की वास्तविक शक्ति, मधुर वाणी का महत्व और The Forgiveness & Mindfulness Challenge। साथ ही ध्यान के एक शांत पल के जरिए मन से क्रोध, अहंकार और द्वेष को छोड़कर आंतरिक शांति की ओर बढ़ने का प्रयास कीजिए।




