कोटा शहर से सटे रानपुर क्षेत्र के पूनियां देवरी स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पोषाहार खाने के बाद 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पांच बच्चों को मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सभी बच्चे सुरक्षित बताए गए हैं। स्कूल में परोसा गया भोजन केबल नगर स्थित अन्नपूर्णा रसोई से आया था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोजन के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट आने के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने का वास्तविक कारण सामने आएगा। इस घटना ने सरकारी स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता, वितरण व्यवस्था और नियमित निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कैमरे को स्कूल के बाहर रोका जा सकता है, लेकिन खबर को नहीं। वीडियो को Like और Share करें तथा The News Canvas को Subscribe करना न भूलें।




