13 साल की बच्ची, 32 दरिंदे और खाली महिला आयोग | Rajasthan Government | Bhajan Lal Sharma | BJP | TNC
राजस्थान महिला आयोग में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति लंबे समय से लंबित है, जबकि रोजाना करीब 100 से अधिक महिलाएं अपनी शिकायत लेकर आयोग पहुंच रही हैं। इस साल 31 मार्च तक, राज्य महिला आयोग में 4138 शिकायतें आई हैं, जिनमें से 2702 अब भी लंबित हैं। इसी बीच श्रीगंगानगर की मासूम से हैवानियत की दर्दनाक घटना ने, प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में महिला आयोग की स्थिति, सरकार की प्राथमिकताएं, लंबित मामलों और महिला सुरक्षा के दावों की पड़ताल की गई है। क्या महिला आयोग केवल नाम का रह गया है ? क्या महिलाओं को न्याय मिल पा रहा है ? अपनी राय हमसे जरूर साझा करें।
