“Congress ने Minorities को सिर्फ दरी बिछाने का काम दिया” — AIMIM उपाध्यक्ष का तीखा Attack | TNC |
राजस्थान नगर निगम चुनाव से पहले AIMIM प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू भाई ने बड़ा राजनीतिक दावा किया है। ‘द न्यूज कैनवास’ के वरिष्ठ पत्रकार उमंग माथुर से विशेष बातचीत में उन्होंने कहा कि AIMIM और RLP एक मंच पर साथ आ सकते हैं। बाबू भाई ने कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों और SC/ST समाज को केवल वोट बैंक की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया तथा भाजपा के विकास और स्मार्ट सिटी के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि जनता मौका देगी तो वार्ड 146 को विकास का आदर्श मॉडल बनाया जाएगा। देखिए पूरा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू।
