Rajasthan Nikay Chunav: कहीं बागी माने, कहीं पार्टी का उम्मीदवार ही मैदान छोड़ गया! | TNC |
राजस्थान निकाय चुनाव में नाम वापसी के आखिरी दिन कहीं पार्टियों ने बागियों को मना लिया तो कहीं अधिकृत उम्मीदवार ने ही मैदान छोड़ दिया। जयपुर के वार्ड-72 में कांग्रेस के तीन बागी उम्मीदवारों ने नाम वापस लेकर पार्टी प्रत्याशी को समर्थन दिया। सीकर के वार्ड-65 में कांग्रेस की माया देवी मतदान से पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। जैसलमेर के वार्ड-23 से BJP की अधिकृत प्रत्याशी जया दैया के हटने से मुकाबला कांग्रेस और निर्दलीयों के बीच रह गया। जोधपुर में 41 उम्मीदवारों ने पर्चे वापस लिए, जबकि बीकानेर में टिकट विवाद मारपीट और अनुशासनात्मक कार्रवाई तक पहुंच गया। अब बड़ा सवाल है—बागियों की घर वापसी से किसका समीकरण सुधरा और कौन-से वार्ड में पार्टी का चुनावी गणित बिगड़ गया?
अपनी राय कमेंट बॉक्स में बताइए।
