मेरे शहर की सरकार: वार्ड-96 में जनता ने बताई जमीनी हकीकत, विकास और सफाई पर उठाए सवाल
The News Canvas के विशेष कार्यक्रम ‘मेरे शहर की सरकार’ में हमारी टीम निकाय चुनाव से पहले जयपुर के वार्ड-96 पहुंची और स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। वार्डवासियों ने टूटी सड़कों, जलभराव, अनियमित कचरा गाड़ी, सफाई व्यवस्था और अधूरे विकास कार्यों से जुड़ी समस्याएं साझा कीं। देखिए वार्ड-96 की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए जनता अपने नए पार्षद एवं शहर की सरकार से क्या उम्मीद रखती है।
