इस साल की सबसे खूबसूरत Janmashtami: नन्हें बच्चों की अद्भुत Krishna Leela | TNC |
जन्माष्टमी के पावन पर्व पर हर आंगन कान्हामय हो गया है। कहीं नन्हे कान्हा मोर मुकुट और बांसुरी के साथ मन मोह रहे हैं, तो कहीं राधा रानी की मनमोहक झांकियां उत्सव में चार चांद लगा रही हैं। घरों और मंदिरों में लड्डू गोपाल के सुंदर दरबार, फूलों से सजे झूले और भक्ति के रंग देखने को मिल रहे हैं। गांव की चौपालों से लेकर स्कूलों तक कृष्ण की बाल लीलाओं, भजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम है। "हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की" और "नंद के घर आनंद भयो" के जयकारों के बीच पूरा जयपुर और देश कृष्ण भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। राधे-राधे!
