राधा दामोदर मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, जयकारों से गूंजा जयपुर | Rajasthan News | TNC |
जयपुर के प्रसिद्ध राधा दामोदर मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भक्तिभाव, उल्लास और जयकारों के बीच मनाया गया। शंखनाद, भजन और ढोल-नगाड़ों की गूंज से पूरा मंदिर परिसर कृष्णमय नजर आया। ‘जय श्रीकृष्ण’, ‘राधे-राधे’ और ‘नंद के आनंद भयो’ के जयकारों के बीच श्रद्धालु भक्ति में झूमते दिखे। भगवान श्रीकृष्ण की सजी-धजी मनोहारी प्रतिमा श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनी रही। बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। The News Canvas से बातचीत में श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को आस्था, प्रेम और भक्ति का प्रतीक बताया। शाम 4 बजे मंदिर में भव्य नंदोत्सव भी मनाया जाएगा।
