शहनाई के सुरों में ‘राधे-राधे’… कान्हा के स्वागत में सजी गुलाबी नगरी Govind Devji Janmashtami 2026 | TNC |
शहनाई पर बजती ‘राधे-राधे’ की धुन, फूलों से महकता ठाकुरजी का दरबार और कान्हा के जन्म की प्रतीक्षा में डूबी गुलाबी नगरी। जयपुर के आराध्य श्रीगोविंद देवजी मंदिर में जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 4 सितंबर की रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर 31 तोपों की गर्जना होगी और पंचामृत से ठाकुरजी का विशेष अभिषेक किया जाएगा। इस उत्सव का सबसे खूबसूरत रंग रफीक मोहम्मद के परिवार की करीब 55 साल पुरानी शहनाई सेवा है। मुस्लिम परिवार की शहनाई से जब ‘राधे-राधे’ की धुन निकलती है, तो पूरा मंदिर कृष्णमय हो जाता है। देखिए आस्था, परंपरा और सद्भाव से भरी The News Canvas की यह खास रिपोर्ट।
