Ayatollah Ali Khamenei की कुर्सी खाली… अब क्या होगा? | Israel | America | Iran
ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का निधन हो गया है. ईरानी मीडिया ने उनकी मौत की पुष्टि की है. लंबे समय से खामेनेई वह शख्स थे जिन पर इजरायल और अमेरिका खुलकर निशाना साधते रहे. उनकी नीतियां, इस्लामिक शासन का कड़ा ढांचा और अमेरिका–इजरायल विरोधी रुख अंतरराष्ट्रीय राजनीति में लगातार विवाद का केंद्र रहे.
अब सबसे बड़ा सवाल उठ रहा है कि क्या खामेनेई की मौत के बाद ईरान और इजरायल के बीच शुरू हुआ युद्ध थमेगा. कई सालों से अमेरिका और इजरायल ईरान में सत्ता परिवर्तन की कोशिशें करते आए हैं, लेकिन खामेनेई का सत्ता तंत्र इतना मजबूत था कि उसे तोड़ना लगभग असंभव माना जाता था. उनकी मौत के साथ यह ढांचा कैसे प्रभावित होगा, यही सबसे बड़ी चर्चा का विषय है
