वेस्ट एशिया संकट : संसद में सर्वदलीय बैठक में बड़ा ऐलान। Rajnath Singh। Amit Shah । S Jaishankar।
वेस्ट एशिया के गंभीर हालातों और वैश्विक ऊर्जा संकट पर चर्चा के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विपक्षी नेताओं को ब्रीफिंग दी। सरकार ने आश्वस्त किया कि युद्ध के बावजूद भारत की ऊर्जा सुरक्षा (तेल और गैस) स्थिर है और सप्लाई लाइनें सक्रिय हैं। नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए 'निकासी योजनाएं' तैयार होने की बात कही गई। हालांकि, तृणूमल कांग्रेस ने बैठक का बहिष्कार किया, जबकि असदुद्दीन ओवैसी ने ईरान से जुड़े कूटनीतिक सवाल उठाए। कुल मिलाकर, भारत ने अपनी कूटनीतिक और रणनीतिक तैयारियों पर मजबूत भरोसा जताया है।
An all-party meeting chaired by Defence Minister Rajnath Singh was held to discuss the West Asia crisis and global energy concerns. Home Minister Amit Shah, External Affairs Minister S. Jaishankar, and Petroleum Minister Hardeep Singh Puri briefed opposition leaders. The government assured stable energy supplies and citizen safety, with evacuation plans ready. TMC boycotted the meeting, while Asaduddin Owaisi raised diplomatic concerns regarding Iran.
