Vasundhara Raje Got Emotional : Jhalawar में अपने मां-पिता पर कविता सुन भावुक हुईं वसुंधरा राजे!
लेकिन शनिवार को वसुंधरा राजे की आँखों से छलके आँसुओं ने, झालावाड़ की सभा को भावनाओं के सैलाब में बदल दिया। राजस्थान की राजनीति में लोहे जैसी छवि रखने वाली वसुंधरा राजे का एक बेहद मानवीय और भावुक रूप शनिवार को सामने आया। एक कविता ने लोहे जैसी छवि वाली नेता को पलभर में बेटी और बहन बना दिया। स्थान था झालावाड़, और अवसर था उनके बेटे सांसद दुष्यंत सिंह की जनसंवाद पदयात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ।
