Paper Leak Scam : गहलोत ने OMR घोटाले की जांच की मांग की, BJP का कड़ा पलटवार | Bhajanlal Sharma
राजस्थान में OMR घोटाले को लेकर सियासत अब तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पेपर लीक और OMR शीट घोटाले के खिलाफ आवाज उठाई है, तो वहीं बीजेपी ने पलटवार करते हुए इसे राजनीति का हिस्सा बताया है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लंबे पोस्ट के जरिए सरकार पर हमला बोला और जांच की मांग की। ओएमआर घोटाले के खुलासे के बाद एसओजी ने उस गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने भर्तियों में फर्जी तरीके से अंक बदलकर अभ्यर्थियों को टॉप बना दिया था। अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।
