नगर निगम चुनाव 2026 : Congress में पारिवारिक आधार पर टिकट बांटने का आरोप | Jaipur Nagar Nigam | TNC
जयपुर नगर निगम चुनाव 2026 में राजनैतिक दलों में टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं में असंतोष के स्वर देखने को मिल रहे हैं। नाराजगी इस कदर है कि कार्यकर्ता, कांग्रेस पदाधिकारियों पर पारिवारिक आधार पर टिकट बांटने का आरोप लगा रहे हैं। विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड में टिकट ना मिलने पर कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता ने The News Canvas के स्टूडियो पहुंचकर अपनी पीड़ा जाहिर की और टिकट वितरण को लेकर पार्टी पदाधिकारियों पर भेदभाव का आरोप लगाया।
