Jaipur कांग्रेस प्रत्याशी सूची: ब्राह्मण दांव, स्थानीय चेहरे, बगावत का खतरा | निकाय चुनाव 2026। TNC
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए कांग्रेस की प्रत्याशी सूची में जातीय, क्षेत्रीय और विधानसभा क्षेत्रवार संतुलन साधने की कोशिश दिखाई देती है। पार्टी ने ब्राह्मण, ओबीसी, एससी और मुस्लिम समुदायों के साथ करीब एक-तिहाई महिला प्रत्याशियों को प्रतिनिधित्व दिया है। सांगानेर, विद्याधर नगर और हवामहल के 61 वार्ड कांग्रेस की चुनावी रणनीति में सबसे अहम माने जा रहे हैं। वहीं, महिला आरक्षित वार्डों में राजनीतिक परिवारों के प्रभाव और टिकट वितरण के बाद आर.आर. तिवाड़ी सहित कई नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की नाराजगी ने पार्टी की चुनौती बढ़ा दी है। क्या कांग्रेस सामाजिक समीकरणों के सहारे भाजपा को टक्कर दे पाएगी या बागी उम्मीदवार उसका चुनावी गणित बिगाड़ देंगे? देखिए कांग्रेस की सूची का सटीक राजनीतिक विश्लेषण, सिर्फ The News Canvas पर।
