Hasanpura के गंदे नाले पर बसी Vehicle Market बेहाल, लोगों को न Ward का पता, न Councillor का सहारा | TNC |
जयपुर के हसनपुरा क्षेत्र में गंदे नाले के पास स्थित गाड़ी मार्केट के लोगों ने गंदगी, जलभराव और पेयजल संकट की शिकायत की है। स्थानीय लोगों का दावा है कि उन्हें अपने वार्ड और पार्षद की जानकारी तक नहीं है। लोगों के मुताबिक नियमित पेयजल व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें खुद गड्ढे खोदकर पानी निकालना पड़ता है। द न्यूज कैनवास की ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए स्थानीय लोगों की समस्याएं और नगर निगम व प्रशासन से उनकी मांग। सवाल यही है—शहर के बीच अगर लोगों को पीने के पानी के लिए जमीन खोदनी पड़े, तो जिम्मेदार व्यवस्था आखिर कहां है?
