क्या सच में रानी कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजी थी ? | History of India | Rani Karnawati | TNC |
रक्षाबंधन पर राखी सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि रिश्ते, भरोसा और वचन का प्रतीक मानी जाती है। इतिहास में रानी कर्णावती और मुगल बादशाह हुमायूं से जुड़ी राखी की कहानी भी बेहद चर्चित रही है। कहा जाता है कि 1535 में चित्तौड़गढ़ संकट में था और कर्णावती ने हुमायूं को राखी भेजकर मदद की अपील की। लेकिन क्या यह कहानी वास्तव में इतिहास का हिस्सा है या बाद की लोक-परंपरा ने इसे लोकप्रिय बनाया ? इस वीडियो में जानेंगे कर्णावती, हुमायूं और उस मशहूर राखी की कहानी। और ये भी जानने की कोशिश करेंगे कि इतिहासकार इस घटना को किस नजरिए से देखते हैं ?
