Jaipur की माटी का ही बने Mayor! Parachute नेताओं को No Entry | TNC |
जयपुर नगर निगम और निकाय चुनावों में टिकटों के बंटवारे को लेकर जारी मंथन के बीच ढूँढाड़ परिषद ने भावी महापौर को लेकर बड़ी मांग रखी है। परिषद के प्रतिनिधि विजय पाल कुमावत का कहना है कि जयपुर का महापौर स्थानीय माटी, बोली, संस्कृति, विरासत और शहर की समस्याओं को समझने वाला होना चाहिए। उन्होंने बाहरी या ‘पैराशूटर’ प्रत्याशी को टिकट देने का विरोध किया। परिषद ने जयपुर के हस्तशिल्पियों के लिए शिल्प हाट, ढूँढाड़ महोत्सव और ऐतिहासिक महापुरुषों के नाम पर प्रमुख स्थानों पर पट्टिकाएं लगाने का सुझाव भी दिया।
