दृष्टिबाधित बच्चियों ने Robert Rettby को बांधी राखी | Jaipur Lions Club Emotional Moment | TNC |
Lions Clubs International के International Third Vice President C. Robert Rettby अपनी पांच दिवसीय भारत यात्रा के दौरान भोपाल और इंदौर के बाद जयपुर पहुंचे। लायंस क्लब जयपुर डायमंड द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने उन दृष्टिबाधित बच्चियों से मुलाकात की, जिनके लिए क्लब पिछले पांच वर्षों से रोजाना दूध और अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध करा रहा है। कार्यक्रम में बच्चियों ने शानदार सिंगिंग परफॉर्मेंस दी और रक्षाबंधन के अवसर पर Rettby तथा क्लब सदस्यों की कलाई पर राखी बांधी। इस भावुक पल से अभिभूत Rettby ने बच्चियों की प्रतिभा की सराहना की और Lions Clubs International Foundation के माध्यम से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
