Ravindra Manch पर क्यों लगे ताले? Jaipur Artists का फूटा गुस्सा! | Ground Report | TNC |
जयपुर का ऐतिहासिक सांस्कृतिक केंद्र रवींद्र मंच प्रशासनिक उपेक्षा और बदहाली के आरोपों को लेकर चर्चा में है। मंच के जीर्णोद्धार की मांग पर वरिष्ठ एवं युवा कलाकार क्रमिक अनशन करने पहुंचे, लेकिन मुख्य द्वार बंद होने के कारण उन्हें बाहर बैठना पड़ा। The News Canvas की ग्राउंड रिपोर्ट में प्रख्यात कथक नृत्यांगना प्रेरणा श्रीमाली, वरिष्ठ रंगकर्मी मधु वासुदेव सिंह, शकूर खान और ईश्वर दत्त माथुर सहित कलाकारों ने अपनी पीड़ा साझा की। कलाकारों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के निरीक्षण और सुधार के निर्देशों के बावजूद हालात में ठोस बदलाव दिखाई नहीं दिया। उन्होंने रवींद्र मंच के तत्काल जीर्णोद्धार, कला अकादमियों में अध्यक्षों की नियुक्ति और राजस्थान के लिए स्पष्ट सांस्कृतिक नीति बनाने की मांग की है।
