हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति Election: हनुमान गुर्जर का Power Show, Late Night Safety पर खोला मोर्चा! | TNC |
जयपुर हलवाई कैटरर्स कल्याण समिति के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद की लड़ाई तेज हो गई है। उम्मीदवार हनुमान गुर्जर ने समर्थकों के साथ गोकुल निवास मैरिज गार्डन में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और ढोल-ताशों के साथ रैली निकालकर अपना नामांकन दाखिल किया। रैली का सांगानेर, ट्रांसपोर्ट नगर, राजा पार्क और जौहरी बाजार सहित कई इलाकों में स्वागत हुआ। हनुमान गुर्जर ने रात में काम करने वाले हलवाई-कैटरिंग कामगारों की सुरक्षा, कारखानों का संचालन रात 12 बजे तक कराने और समिति सदस्यों के लिए हादसा बीमा सुनिश्चित करने को अपनी प्राथमिकता बताया। अध्यक्ष पद के लिए हनुमान गुर्जर और रामेश्वर कसाना आमने-सामने हैं। अब समिति के सदस्यों के फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।
