खाना दोबारा गर्म करना हमेशा नुकसानदायक नहीं होता, लेकिन गलत तरीके से स्टोर और बार-बार गर्म करने से फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ सकता है।

Photo : Majicpin

पके चावल को लंबे समय तक बाहर रखने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं। इसे जल्दी फ्रिज में रखें और जरूरत पड़ने पर एक बार अच्छी तरह गर्म करें।

Photo : lemon

पालक को बार-बार गर्म करने से उसका स्वाद और पोषण प्रभावित हो सकता है। बेहतर है इसे ताजा खाएं या सिर्फ एक बार गर्म करें।

Photo : Printrest

पके मशरूम को ज्यादा देर बाहर न रखें। सही तरीके से फ्रिज में स्टोर करें और दोबारा खाने पर अच्छी तरह गर्म करें।

Photo :  SANP

चिकन को दोबारा गर्म किया जा सकता है, लेकिन अंदर तक अच्छी तरह गर्म होना जरूरी है। बार-बार गर्म करने से इसकी गुणवत्ता भी खराब होती है।

Photo : licious

पके अंडे या अंडे से बनी डिश को फ्रिज में रखें। खासकर पूरे उबले अंडे को माइक्रोवेव में गर्म करने से बचें, क्योंकि वह फट सकता है।

Photo : Magnific

पके आलू को लंबे समय तक कमरे के तापमान पर न छोड़ें। ठंडा होने के बाद फ्रिज में रखें और खाते समय अच्छी तरह गर्म करें।

Photo : organic

पका खाना 2 घंटे के भीतर फ्रिज में रखें, बार-बार गर्म न करें और दोबारा खाते समय उसे पूरी तरह गरम करें।

Photo : conde